फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में पहली बार सर्कल कबड्डी कप आज, हरियाणा व पंजाब समेत कई राज्यों की 50 टीमों में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में पहली बार सर्किल कबड्डी कप आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करनाल जिले में पहली बार एक दिवसीय सर्किल कबड्डी कप का आयोजन 26 मई को किया जा रहा है। यह आयोजन बार्ड नंबर दो में शक्तिपुरम व आरकेपुरम के पीछे बन रहे खेल स्टेडियम में होगा। कबड्डी कप में हरियाणा और पंजाब स 50 से अधिक खिलाड़ियों की टीमें भाग लेंगी। यह जानकारी बार्ड नंबर 2 के नगर निगम पार्षद सरदार बलविंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कबड्डी कप टूर्नामेंट में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी धाक जमा चुके कई दिग्गज खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। प्रतियगिता में पानीपत से अहर, कुराना, जींद से झमोला, रोहतक से बाहु अकबरपुर, हिसार से भदावड़, कैथल से सांच, करनाल से बस्तली, हथलना, मूंड, जयसिंहपूरा समेत 50 से अधिक टीमों के साथ 500 से 700 खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महिलाओं के भी होंगे मुकाबले
कबड्डी के इस महाकुंभ में खास बात यह है कि ओपन टूर्नामेंट के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिलाओं की टीमें भी आपस में भिड़ेंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वह खेल को निष्पक्ष तरीके से खेलें। साथ ही यह ध्यान रखे कि टूर्नामेंट ठीक तीन बजे पहले मुकाबले के लिए शुरू होगा। इससे पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी एंट्री करवा लें। पार्षद बलविंद्र ने बताया कि हरियाणा सरकार कॉमनवेल्थ की तर्ज पर हरियाणा और पंजाब से हर गली-मोहल्ले से प्रतिभावान खिलाड़ियों को देश-विदेश में पहचान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने करनाल के सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है। इस अवसर पर दोनों प्रदेशों के कई मंत्री, विधायक, ओएसडी व विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ संगठनों के सदस्यों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

अव्वल टीम को इनाम में मिलेंगे एक लाख रुपये
इस टूर्नामेंट में कबड्डी कप हासिल करने वाली टीम को एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा पुरस्कार 71 हजार रुपये का होगा। तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 21 हजार का इनाम के रूप में दिए जाएंगे। बेस्ट रेडर और कैचर को अलग से मोटरसाइकिलें दी जाएंगी। इसी तरह महिलाओं के मुकाबले में विजेता टीम को 21 हजार और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। क्वार्टर फाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को 7100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें