फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध में भी परेशानी बने ओवरलोडेड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध में भी परेशानी बने ओवरलोड वाहन
विज्ञापन

असंध। शहर की सड़कों पर यमराज बनकर सरपट दौड़ रहे ओवरलोड वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ओवरलोड वाहन हर रोज हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। इस पर न तो पुलिस लगाम कस पा रही है और न ही इसका कोई स्थायी समाधान निकल पा रहा है। ओवरलोड वाहनों में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हैं, इससे हादसों होने का भय बना रहता है। इसके साथ किसानों ने ट्रैक्टर पर बड़े-बड़े स्पीकर लगवाकर ज्यादा आवाज में गाने चलाते हैं। इस कारण हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। वाहनों को इस तरह भरा जाता है, जिसके लिए सड़क भी कम पड़ जाती है। दूसरे वाहनों को निकलने तक का भी रास्ता नहीं मिलता। ओवरलोड वाहनों से नगर की सड़कों की खस्ता हालत हो चुकी है वही लोक निर्माण विभाग भी मात्र खानापूर्ति करके अपने कार्य की इतिश्री कर रहा है।
विज्ञापन

ट्रक, भूसा ट्राली आदि ओवरलोड होकर शहर के बीच से निकलते है जिस पर पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं करती। ओवरलोड वाहनों की वजह से शहर में हर वक्त जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। लोगों को छोटा सा रास्ता तय करने में घंटो जाम में खड़ा होना पड़ता है। इससे समय का भी नुकसान होता है। इस बारे में एसडीएम अनुराग ढालिया ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कई शिकायतें आ रही हैं, जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें