अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मॉडल टाउन स्थित निर्मल धाम में शिक्षक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष से पहुंचे महंत बाबा राम सिंह महाराज ने संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म व संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बाबा राम सिंह ने कहा कि युगों से अध्यापक राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान निभाता आया है। शिक्षकों के कठिन परिश्रम की बदौलत ही भारत दुनिया का मार्गदर्शन करता रहा या यूं कहें कि भारत को विश्व गुरू बनाने में शिक्षकों का ही अपना अहम योगदान रहा। उनके साथ संत बाबा जोधसिंह जी महाराज भी साथ रहे। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने भी पहुंच कर महाराज से आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर निदेशक सुरजीत सिंह भट्टी, सुभाष चन्द्र गांधी, डा. केएल डांग, केएल तनेजा, प्रधानाचार्या गुरविंद्र कौर तुली, कविता अरोड़ा, सारिका, सोनिया गाबा व अनेक अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रही।