फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी में भीगे हैफेड का गेहूं, डीएम बोले कराएंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। शहर के सांभली रोड स्थित हैफेड गोदाम के परिसर में लगे एक दर्जन से अधिक गेहूं के चट्टे खुल्ले पड़े है। शुक्रवार को बारिश में गेहूं भीग गया, हालांकि, सुबह तक चट्टे खुले पड़े रहे। मीडिया के जाने के बाद गेहूं को ढका गया। उधर, इस मामले में डीएफ हैफेड ने जांच कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले आई बारिश में भी यहां पर गेहूं भीग गया था। हर बारिश में गेहूं का भीगना किसी गड़बड़ी की तरफ इशारा कर रहा है। बता दें कि यहां पर करीब साढ़े चार कट्टे लगे हुए हैं। इनमें से करीब डेढ़ लाख कट्टे एफसीआई को भेजे जा चुके हैं, शेष कट्टे यहीं पर पड़े हैं। सूत्रों का दावा है कि एफसीआई को गेहूं देने से पहले गेहूं को भिगोया जाता है और बारिश में यह काम आसानी से हो रहा है। शुक्रवार को बिना ढके पड़े चट्टों में नौ चट्टे की बोरियों के है, जबकि तीन प्लास्टिक के बैगों के है। एक चट्टे में करीब दो हजार आठ सौ बैग है। क्षेत्र में बीते दो दिनों से हर रोज बरसात हो रही है। कभी रात में तो कभी दिन में बरसात हो रही है। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। इस संबंध में हैफेड के निरीक्षक रामनिवास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि देर रात्रि तेज आंधी के वजह से 12 गेहूं के चट्टों की तिरपाल उड़ गई है। अलसुबह बारिश होने के कारण गेहूं चट्टे गिले हो गए हैं। डीएम हैफेड वीपी मलिक का कहना है कि मौसम खराब होने के चलते सभी को निर्देश दिये गए हैं कि वे अलर्ट रहें और गेहूं को कवर करके रखें, वे इस मामले की जांच कराएंगे, इससे पहले भी अगर गेहूं भीगा है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें