फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी का वीजा आ गया लेकिन पति का वीजा नहीं आया। पीड़ित की शिकायत पर बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में डाबरथाला निवासी अमन ने बताया कि आरोपी बबनदीप का पति उसके भाई अमित के साथ पौलेंड में काम करता है। उन्होंने उसके भाई को कहा कि वह अमन और उसकी पत्नी को कनाडा में स्टडी वीजा पर भेज देंगे। इसके लिए 27 लाख रुपये का खर्चा लगेगा। उन्होंने अलग-अलग समय में आरोपी को 18 लाख रुपये दे दिए। उसकी पत्नी का वीजा आ गया लेकिन उसका वीजा नहीं आया। आरोपियों ने उसके द्वारा दी गई फीस को आगे जमा ही नहीं कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें