फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्राम पंचायतों में एमपी लैड योजना से दी गई ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले की ग्राम पंचायतों में घर-घर से कचरा उठाने के लिए एमपीलैड योजना से 15 ग्राम पंचायत को पंचायत में लगे सफाई कर्मचारी को ई-रिक्शा देकर रवाना किया गया। खंड समन्वयक पूर्णचंद सैनी ने सभी सफाई कर्मचारियों को बताया गया कि अब उन्हें कचरा उठाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अब ग्राम पंचायत की तस्वीर बदलेगी क्योंकि वैज्ञानिक तरीके से कचरे का उठान ई रिक्शा द्वारा किया जाएगा। करनाल खंड की सभी ग्राम पंचायत सफाई के सभी मानक पूरे कर पाएंगे और गांव शहर की तरह साफ सुंदर नजर आएंगे। सरपंच जसबीर लाठर ने विश्वास दिलवाया कि गांव को कचरा मुक्त करने में सहयोग करूंगा। इस मौके पर गोविंद एबीपीओ, तुशांत सैनी, ममता राणा, रामनिवास, राकेश वेद, सुनील, नरेश, सुभाष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें