फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर छपते ही पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, शाम तक एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। कस्बे के एक गांव में सेल्स गर्ल के साथ सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहले शिकायतकर्ता की सुनवाई नहीं करने वाली पुलिस ने आनन-फानन में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, अमर उजाला में छपी खबर के बाद महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है।
गौरतलब है कि छह दिन पहले एक गांव के पूर्व सरपंच ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उनके गांव के कुछ लड़कों ने एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। बाद में उसकी वीडियो वायरल कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों का दावा है कि पुलिस मामले को निपटाने की तैयारी में थी और मामले में रोजाना आरोपियों से बैठक की जा रही थी। जैसे ही इस सूचना अमर उजाला के पास आई तो इस मामले को समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया और बताया कि पुलिस किस प्रकार से आरोपियों को ढील दे रही है। सोमवार को समाचार प्रकाशित होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में एक आरोपी राम त्यागी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस बारे में इंद्री थाना प्रभारी सत्यप्रकाश दहिया का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्यों की तलाश जारी है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता का आरोप, पुलिस बना रही दबाव
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में उन पर दबाव बना रही है। आरोप है कि सोमवार सुबह ही एक पुलिस कर्मचारी उनके घर पर पहुंचा और कहा कि तुम अपने लड़के को थाने में पेश करो। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह थाने पहुंचा तो मुझे एसएचओ ने धमकाया और कहा कि तुम अपने लड़के को यहां पर बुला लो मुझे उससे पूछताछ करनी है। हालांकि, उधर थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि जांच के लिए उनको बुलाया था।


किसकी शह पर नहीं हुए रिलीव
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि नवंबर माह में इंद्री थाना प्रबंधक सत प्रकाश का ट्रांसफर सोनीपत हो गया था। परंतु ट्रांसफर होने के बाद भी सत प्रकाश दहिया इंद्री थाने में ही कार्यरत हैं। आखिर किसकी शह पर आज तक भी सत प्रकाश दहिया को रिलीव नहीं किया गया है?।
विज्ञापन



महिला आयोग ने लिया संज्ञान
सेल्स मैन गर्ल्स से दुष्कर्म मामले में अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद महिला आयोग हरियाणा ने भी इस पर संज्ञान लिया। इस बारे में महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि यह बहुत की निंदनीय घटना है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और हर हाल में बेटी को न्याय दिलाया जाएगा। अगर कहीं पर पुलिस ने लापरवाही बरती है तो उनसे भी जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें