फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा : रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड पर भीड़, शहर में जाम, रेंज नहीं होने के कारण नहीं मिल पाए फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से रविवार को सुबह और शाम दो सत्र में लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षा हुई। दोनों सत्रों में हुई परीक्षा में परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को हाथ और पांव पर बंधे धागे काटने के लिए न तो ब्लेड मिला और न ही कैंची, उन परीक्षार्थियों को कांच के टुकड़े से अपने हाथों और पांव में बंधे धागे काटने पड़े।
वहीं, दूसरी ओर गुरुनानक खालसा कॉलेज परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों से रंगीन फोटो मांगी तो परीक्षार्थियों ने इसका विरोध, इसके बाद साइबर कैफे पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड पर युवाओं की भीड़ रही, इसके साथ ही सुबह से लेकर शाम तक शहर में जाम की स्थिति रही। जैमर के कारण शहरवासियों को फोन पर बात करने में भी दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें सुबह के सत्र में एचटेट लेवल-2 की परीक्षा हुई जिसमें 9608 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 7730 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। इसी प्रकार शाम सत्र में एचटेट लेवल-1 की परीक्षा हुई, जिसमें 9920 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इस परीक्षा में भी 8048 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा के लिए दोनों सत्रों में 32 परीक्षा केंद्र बनाए हुए थे। दोनों सत्रों में 19528 को परीक्षा देनी थी लेकिन 15778 ही परीक्षा दे पाए। 3750 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

परीक्षा केंद्र के बाहर ठंड में ठिठुरते रहे परिजन
सुबह सत्र में कड़ाके की ठंड होने के कारण परीक्षार्थियों के परिजनों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। केंद्र के बार परिजन अपनी चदर में ढके रहे तो किसी ने आग जलाकर हाथ सेके। इसी दौरान बाप, ससुर और सास बच्चों को केंद्र के बार खिलाती रही और उन बच्चों की मां केंद्र में परीक्षा देती रही।

ट्रेन में भीड़ देख खिड़की से घुसी महिलाएं
परीक्षा समाप्त होने पर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की लंबी लाइन लगी रही। ट्रेन में भीड़ देखकर महिलाएं परेशान हुई कि वे ट्रेन में कैसे चढ़ेंगी, कुछ देर सोचने के बाद महिलाओं ने ट्रेन की बोगी की खिड़की खुलवाई और उसके अंदर से घुसना शुरू कर दिया। ऐसा ही हाल बस स्टैंड पर देखने को मिला वहां भी यात्रियों को बस के ऊपर चढ़कर सफर किया।

निजी वाहनों में आए परीक्षार्थी, लगा रहा जाम
एचटेट की परीक्षा शुरू होने व समाप्त होने पर बस स्टैंड के समीप शहर जाम रहा, क्योंकि परीक्षा देेने आए परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों में सवार होकर आए थे। परीक्षा खत्म होने तक उनके वाहन परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़े रहे, जिस कारण शहर वासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


सीसीटीवी से रखी निगरानी
परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्ण हो इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। वहीं जैमर भी लगाए गए। हालांकि इससे इंटरनेट की स्पीड धीमी होने के कारण लोगों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें