फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसे, एक में युवक की मौत, दूसरे में सड़क पर सो रहे दो लोगों पर चढ़ा दी नैनो कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर सो रहे दो लोगों पर चढ़ाई कार, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शहर में रविवार रात दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में चालक ने बस स्टैंड के पास सड़क पर सो रहे लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। वहीं दूसरे हादसे में सेक्टर 9 में एक कार चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों हादसों के घायलों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। जानकारी मुताबिक पहली घटना में रात करीब साढ़े नौब बजे नैनो कार चालक ने बस स्टैंड के पास ही सड़क पर सोए दो लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार युवक मौके से फरार हो गए। घायलों को आनन फानन में राहगीरों ने कार के नीचे से निकाला। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल एक घायल की शिनाख्त हुई है, जिसका नाम लवली बताया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर 9 में एक कार चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक आदेश निवासी विकास नगर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे नरेश निवासी बड़ा गांव घायल हो गया। थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें