गोसेवा सुरक्षा संघ में रामनगर मंडल की अध्यक्ष बनीं पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गोसेवा सुरक्षा संघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सतीश कश्यप ने की। इस दौरान महिला प्रदेशाध्यक्ष और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अंबेस्डर मीनाक्षी भिंडर और समाजसेवी जोगेंद्र शर्मा ने शिरकत की। बैठक का मुख्य एजेंडा अनुशासनात्मक कार्यवाही समिति के तहत अनुशासन पर जोर, समय की पाबंदी, लगातार तीन मीटिंग में बिना बताए गैर हाजिर रहना, कार्यकारिणी विस्तार की प्रगति रिपोर्ट, गाय की दशा पर चिंतन-मंथन के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, जल व पर्यावरण संरक्षण के अलावा सामाजिक मुद्दे और नियुक्तियां रहा। बैठक में शिव कालोनी में स्कूल संचालिका और समाजसेवी पूजा चौधरी को रामनगर मंडल की महिला अध्यक्ष, तरुणा को महामंत्री, राजकुमारी को शहरी मंडल महामंत्री महिला, प्रदीप भाटिया को काछवा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर जीआरपी रेल वार्डन एसोसिएशन ने भी संघ का साथ देने की बात कही। महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी भिंडर ने कहा कि संघ में किसी भी व्यक्ति की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मौजूद रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक व समाजसेवी सज्जन दहिया ने गायों की सुरक्षा पर अभियान को तेज करने पर बल दिया। इस अवसर पर आदित्य सारसर, महिला जिला अध्यक्ष उषा पांचाल, उपाध्यक्ष सिमरण कश्यप, अर्बन मंडल महामंत्री बेबी कश्यप, दुर्गा, माया, प्रवीण जुंडला, माया जुंडला, जिला उपाध्यक्ष विनोद, महामंत्री विकास कांबोज, शहरी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कश्यप, रविंद्र कश्यप अर्बन मंडल अध्यक्ष, जंगशेर पुहाल, शहरी मंडल महिला अध्यक्ष रेणू कल्याणी, देसराज राणा और ईश्वर कश्यप आदि मौजूद रहे।