फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात सुधार में करें मदद : डा. शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा ने वीरवार को माल रोड स्थित अपने कार्यालय में प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत गठित जिला सलाहकार समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिले में जुलाई 2017 के अनुसार लिंगानुपात एक हजार लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या 933 तक है और वह दिन दूर नहीं जब यह आंकड़ा एक हजार होगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि अल्ट्रासाउंड से लिंग की जांच करवाकर भ्रूण हत्या करने वाले की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे तथा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सभी के सहयोग से जिले में लिंगानुपात में सुधार हो रहा है और इस दिशा में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। बैठक में करनाल रोड असंध में स्थित मधुसूदन रेडियो डायगनोस्टिक्स को सीटी स्कैन तथा घरौंडा में कैमला मोड पर स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में अल्ट्रासांउड हेतु नये पंजीकरण के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसके अलावा कमेटी के सभी सदस्यों की सहमति से असंध में शुभ अल्ट्रासांउड के नवीकरण तथा करनाल में आईटीआई चौक के नजदीक अमृतधारा अस्पताल में आईवीएफ सेंटर की अनुमति भी प्रदान की गई। इस अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डा. राजेंद्र ने कहा कि प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम को जिले में पूरी तरह लागू करने में जनता से भी सहयोग की अपेक्षा रहती है, इसलिए लिंग जांच के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई भी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को बताएं। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों में डिप्टी डीए कुलदीप सिंह, डा. मुनीष पुरूथी, डा. संगीता अबरोल, एनजीओ से उषा शर्मा, हिन्दराज सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें