फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडियों में हुई 1.67 लाख क्विंटल की खरीद, खरीदारी केंद्र पड़े सूने

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की लगभग 10 अनाज मंडियों पर तो खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी खरीद केंद्र पर धान नहीं खरीदा गया है। रविवार को कुल 42,980 क्विंटल धान खरीदा गया, जिससे अब तक की कुल खरीद एक लाख 67 हजार 480 क्विंटल तक पहुंच गई है। अभी किसी मंडी में इलेक्ट्रानिक कांटे दिखाई नहीं दे रहे हैं। नीलोखेड़ी में आढ़तियों ने खरीद शुरू नहीं होने पर जाम लगा दिया। वहीं जुंडला में डिजिटल कांटे नहीं लगाने पर जुंडला में किसानों ने प्रदर्शन किया।
रविवार को खरीद शुरू नहीं करने, डिजिटल कांटे नहीं लगाने के विरोध में जुंडला मंडी में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो नीलोखेड़ी में आढ़तियों ने रेलवे रोड पर बैठकर सड़क जाम कर नाराजगी जाहिर की। इधर, अनाज मंडी जुंडला में धान की खरीद शुरू न किए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन की निसिंग शाखा के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। मंडी सचिव दीपक कुमार सुहाग ने बताया कि मंडी में 10 डिजिटल कांटे पहुंच चुके हैं और दो दिन के भीतर सभी आढ़तियों की ओर से डिजिटल कांटे खरीद लिए जाएंगे। सोमवार से धान खरीद करने व डिजिटल कांटे लगाए जाने का आश्वासन दिया, तब किसान मानेे।
विज्ञापन

किसानों में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने चेतावनी दी कि सोमवार तक धान की खरीद सुचारू नहीं हुई और डिजिटल कांटों से तुलाई करने का प्रावधान नहीं किया गया तो जुंडला मंडी में भाकियू बडा आंदोलन करने को मजबूर होगी। किसान पंचायत का आयोजन मार्केट कमेटी जुंडला के सभागार में किया गया।
इस अवसर पर खंड निसिंग के प्रधान जोगिंद्र बस्तली,रामफल नरवाल, रणबीर कतलाहेडी, राजेंद्र राणा, प्रकाश मराठा, भाग सिंह, जोगिंद्र नरवाल, जगमाल सिंह, नरेश कादियान, राजेंद्र व सत्यवान मौजूद थे।
छह दिन बाद भी शुरू नहीं हुई खरीद
नीलोखेड़ी। धान की खरीद शुरु करने की घोषणा के 6 दिन बीत जाने पर भी अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू न होने से नाराजगी है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलबीर शर्मा के नेतृत्व में सभी आढ़ती व किसानों ने रेलवे रोड सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। मार्केट कमेटी के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि अनाज मंंडी में धान खरीद को लेकर राइस मिलरों के पंजीकरण संबंधी कुछ परेशानी सामने आ रही थी, जोकि दूर कर दी गई हैं। जिसके बाद आज ही हैफेड ने करीब 1610 क्विंटल धान की खरीद कर ली है।
विज्ञापन

इंद्री में 40,000 क्विंटल की खरीद
इंद्री। अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउस, हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग व हैफेड की ओर से 40000 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई। खरीद एजेंसियों को राइस मिलर्स न होने के कारण खरीदा गया सारा धान कट्टों में भरकर मंडी में ही रख दिया गया। मार्केट कमेटी सचिव जसबीर सिंह ने बताया कि मंडी में जगह की कोई कमी नहीं है। खरीद का कार्य भी सही चल रहा है। अगर किसी किसान को अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना कर पड़ रहा है तो वो तुरंत उनके कार्यालय में आकर उनसे मिले।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें