फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर से मिला शव, बाजू पर लिखा है आकाश बेदी और मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गोरगढ़ गांव के पास रविवार शाम को पश्चिमी यमुना नहर से एक युवक का शव मिला। शिनाख्त नहीं हो पाई है। राहगीरों ने सूचना डायल 112 और इंद्री पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहगीरों की मदद से शव को निकाला। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि मृतक की आयु लगभग चालीस वर्ष है। दाहिने बाजू पर हिंदी में आकाश बेदी और मुस्कान लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह भेज दिया गया है। शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें