फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए नहीं हुई मीटिंग, मेयर सहित नहीं पहुंचे भाजपा के पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के चयन को लेकर सोमवार को विकास सदन में बैठक नहीं हुई। इस बैठक में भाजपा की ओर से न तो पार्षद आए और न ही मेयर पहुंचीं। दोपहर के समय सिर्फ आजाद छह पार्षद ही विकास सदन में पहुंचे। इनमें से भी चार पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो वहीं दो विकास सदन के बाहर खड़े रहे। इस कारण नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने चारों पार्षदों को चाय पिलाई और अन्य पार्षद न आने की बात कहकर मीटिंग स्थगित कर दी।
बता दें अभी तक भाजपा सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पर सहमती ही नहीं बना पाई है, क्योंकि इस तरह की मीटिंग अन्य चार नगर निगमों में भी होनी थी वहां भी स्थगित कर दी गई। माना जा रहा है कि भाजपा लोक सभा चुनाव के बाद ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए चयन करेगी।
विज्ञापन


ये पहुंचे पार्षद
बता दें सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के लिए विकास सदन में दोपहर तीन बजे बैठक रखी गई थी। तीन बजे वार्ड नंबर दो के पार्षद बलविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-3 की पार्षद मनजीत कौर, वार्ड नंबर-4 की पार्षद नीलम, वार्ड नंबर-20 के पार्षद मोनू विकास सदन में पहुंचे और इससे अलग पार्षद सुदर्शन व ईश गुलाटी बाहर खड़े रहे। लेकिन भाजपा का एक भी पार्षद विकास सदन नहीं पहुंचा।

आज होगी बजट मीटिंग
मेयर रेणू बाला गुप्ता की अध्यक्षता में विकास सदन में बैठक होगी, जिसमें सालाना बजट पारित किया जाएगा। नगर निगम का आय का लक्ष्य 95.49 करोड़ रुपये है और खर्च करने के लिए 1.75 अरब रुपये का टारगेट है।
विज्ञापन



मेयर रेणू बाला गुप्ता ने बताया कि वह मीटिंग में आने के लिए तैयारी थी कि उन्हें इमरजेंसी चंडीगढ़ किसी काम के लिए जाना पड़ गया। अन्य पार्षदों के बारे में उन्हें नहीं मालूम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें