अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नगर निगम के आम चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन वापसी और सिंबल आवंटन का कार्य किया गया। सुदेश पत्नी राजेंद्र कुमार ने मेयर पद के चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब मेयर पद के कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पार्षद पद के लिए 109 में से 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए अब 95 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न ड्रा के माध्यम से अलाट किए गए। इनमें इनेलो समर्थित प्रत्याशी आशा वधवा को कुर्सी, बेअंत कौर को पानी की टूंटी, कोमल चंदेल को बस, राधा देवी को कलम दवात, रानी कांबोज को खाट और शिक्षा को कैंची चुनाव चिह्न मिला है। बता दें कि यह चुनाव भाजपा अपने सिंबल पर लड़ रही है। ऐसे में कमल के फूल समेत अन्य में मुकाबला होगा। चुनाव चिह्न लेने को लेकर दिनभर लघु सचिवालय में नेताओं की भीड़ लगी रही।
सुदेश वापस लिया नाम, आठ महिलाओं में होगी टक्कर
मेयर पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सुदेश पत्नी राजेन्द्र कुमार ने नामांकन लिया है। वापस सुदेश पत्नी राजेन्द्र कुमार ने मेयर पद के चुनाव से अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें रेणू बाला पत्नी बृज भूषण, आशा वधवा पत्नी मनोज कुमार, कोमल चांदेल पत्नी संजय कुमार चांदेल, तुलसी पत्नी जोनी, बेअंत कौर पत्नी बलविन्द्र सिंह, शिक्षा पत्नी मोहन, रानी काम्बोज पत्नी दीपक मेहरा, राधा देवी पत्नी अतीश नरवाल का नाम शामिल है। इसी प्रकार, नगर पार्षद के लिए कुल 109 उम्मीदवारों में से 14 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन वापस लिए हैं। इनमें 7 पुरुष उम्मीदवार और 7 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।