फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के लिए भाजपा में पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता की पुत्रवधु ने भी ठोकी ताल, 20 वार्डों में पार्षद के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम चुनाव में भाजपा की ओर से मेयर पद की टिकट को लेकर रोजाना नए मोड़ आ रहे हैं। शुक्रवार को इस दौड़ में एक नाम और शामिल हो गया है। पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता की पुत्रवधु संचिता मेहता ने भी टिकट के लिए ताल ठोकी है, साथ ही पार्टी के पास आवेदन भी कर दिया और इसके लिए साक्षात्कार भी दिया है। वहीं, निगम के कुल 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा में करीब 80 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावा जताया है। ऐसे में प्रत्येक वार्ड में कम से कम चार दावेदार हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं के लिए भी यह कठिन कार्य होगा कि आखिरकार किस पर पार्षद पद के लिए दांव खेला जाए। भाजपा के नेता बताते हैं कि शनिवार शाम को दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की बैठक है, इसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले करनाल के भाजपा प्रभारी रामेश्वर चौहान, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद व महामंत्री योगेंद्र राणा ने मेयर टिकट को लेकर सभी सात दावेदारों का साक्षात्कार लिया था। इनमें पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, लिबर्टी परिवार से अंजलि बंसल, दीप्ती सुखीजा, मोनिका गर्ग, सोनिया पंडित, सुजाता अरोड़ा, सीमा कशप इस साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं। शुक्रवार को पार्षद पद के लिए भाजपा ने श्री कृष्णा मंदिर में दावेदारों को बुलाया था और उनसे साक्षात्कार किया था। इस दौरान उसने उनके चुनावी अनुभव समेत भाजपा की नीतियों और कार्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। अहम बात ये रही कि मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता की पुत्रवधु संचिता मेहता ने भी अपनी दावेदारी जताई। भाजपा प्रभारी रामेश्वर चौहान का कहना है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं और दावेदारों से मिलकर फीड बैक लिया है, शनिवार को ये रिपोर्ट चुनाव समिति को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


टिकट के लिए हर वार्ड में चार भाजपाई आमने-सामने
सुबह 10 से श्री कृष्णा मंदिर में पार्षद पद के लिए साक्षात्कार शुरू हुए और शाम के 8 बज गए। करीब 80 कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद की टिकट के लिए दावा जताया। ऐसे में कुल 20 वार्डों में हर वार्ड से भाजपा के चार नेता व कार्यकर्ता टिकट चाह रहे हैं। हालांकि, कठिन मुकाबला होने के कारण टिकट वितरण दिलचस्प भी होगा। देखना यह होगा कि जिसकी टिकट कटती है वो टिकट मिलने वाले का समर्थन करते हैं या नहीं?

कई वार्डों में कड़ा मुकाबला
कई वार्डों में भाजपा के नेताओं में टिकट को लेकर कड़ा मुकाबला। एक दूसरे नेता की टिकट कटवाने को लेकर पूरा जोर लगाया जा रहा है। उससे ज्यादा जोर खुद की टिकट पक्की करने पर लगाया जा रहा है। इनमें वार्ड नंबर 9 से वीर विक्रम और दीपक गुप्ता व इंद्र गेरा समेत चार लोग टिकट मांग रहे हैं। इसी प्रकार, वार्ड 12 से नीटू कक्कड़ व अर्चना कथूरिया दावा कर रहे हैं। वार्ड नंबर आठ से मेघा भंडारी टिकट के लिए दावेदारी जता रहीं हैं।

पूर्व पार्षदों ने भी मांगी टिकट
बैठक में कई पूर्व पार्षदों ने भाजपा से टिकट के लिए दावा जताया है। इनमें भगवानदास अग्गी, रामचंद्र काला, हरीश बिट्टू, यशपाल मित्तल, कमलेश लाठर आदि शामिल हैं। इस बारे में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद का कहना है कि भाजपा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। इसलिए सभी से सीधे बात की जा रही है। संभावना है कि शनिवार रात तक उम्मीदवारों की सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन


जिनको मेयर पद की टिकट नहीं लड़ना होगा पार्षद का चुनाव
भाजपा के सूत्र बताते हैं कि मेयर पद को लेकर दावा जताने वाली सभी आठ महिलाओं में से जिनको मेयर पद की टिकट नहीं मिलती, उनको पार्षद के लिए चुनाव लड़ना होगा। सूत्रों का दावा है कि सीएम इस बात को पहले ही साफ कर चुके हैं। ऐसे में देखना यह है कि किसको टिकट मिलती है और किसकी कटती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें