फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के व्यापारियों द्वारा लाई जा रही गेहूं मामले में कार्रवाई नहीं होने से भाकियू में आक्रोश, दूसरे दिन भी दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के व्यापारियों द्वारा लाई जा रही गेहूं मामले में कार्रवाई नहीं होने से भाकियू में आक्रोश, दूसरे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। ब्याना मंडी में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारी द्वारा लाई गेहूं के मामले में कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। रविवार को दिए गए धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने की। आंदोलित किसानों के बीच प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने पहुंच कर सारे मामले की जानकारी हासिल की और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। आंदोलित किसानों ने जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जिस गेहूं से भरे ट्राले को काबू करके पुलिस के हवाले किया गया था। संबंधित अधिकारी इस मामले को रफा दफा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता आक्रोश में हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने 3 गेहूं से भरे ट्रालों का पीछा करके काबू किया था, जो 2 ट्राला चालक मौके से फरार हो गए थे। एक ट्राले को काबू करके ब्याना पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में संतोषजनक कार्यवाही न होंने से खफा किसान आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़े गए गेहूं के ट्राले को जिस नाटकीय ढ़ंग से पुलिस से छुडवा कर मंडी में बेच दिया गया है। इस तानाशाही मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ समुचित कार्यवाही नहीं की जाती, तब तक भाकियू चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना हुई है तो आगे ऐसी स्थिति में कोई भी सरकार के साथ खड़ा होंने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। इस मामले को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, जिला सरंक्षक मेहताब कादियान, किसान नेता नेकीराम, बलवान सिंह बदरान, ओमपाल डबकोली, सतबीर, बलदेव सिंह, सोहनबीर, रविंद्र, विकास, दिलावर सिंह डबकोली, शीशपाल, विजेंद्र सिंह, चुहड़ सिंह, जगमाल सिंह, श्रीचंद आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
2 दौर की वार्ता में नहीं निपट पाया मामला
सुबह करीब 11 बजे मार्किट कमेटी इंद्री के सचिव सुंद्रलाल ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलित किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान ठोस कार्यवाही पर अड़े रहे। इसलिए वार्ता को दौर सिरे नही चढ़ पाया। असली मामला सामने आने तक किसानों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। दोपहर बाद करीब 3 बजे मंडी प्रधान बलबीर सिंह डबकोली की अगुवाई में मंडी पंचायत के कई आढ़तियों ने धरना पर पहुंच कर भाकियू कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास भी किया। इस दौरान कथित तौर पर संबंधित आढ़ती की ओर से धरने पर माफी भी मांगी गई, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक ट्राला मालिक व गेहूं का व्यापारी धरने पर आकर सच्चाई ब्यान नहीं करता तब तक किसी प्रकार से वार्ता नहीं की जाएगी।
बाक्स
आज डीसी से मिलेेंगे भाकियू पदाधिकारी
इस मामले को लेकर भाकियू प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डा. आदित्य दहिया से भेंट करेगा। कैंपस आफिस से आए बुलावे पर सोमवार को जिला के मिनी सचिवालय में सुबह 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को इस सारे गडबड़झाले से अवगत करा कर इस मामले में ठोस कार्यवाही करने की मांग करेगा।
विज्ञापन

बाक्स
राइस मिल मे तोला जा रहा था हजारों क्टिंवटल गेहूं, कार्रवाई कोई नहीं
तीन दिन पहले घीड़ के राइस गिरीराज राइस में रात को हजारों क्विंटल यूपी के गेहूं को तोला जा रहा था और उसे सरकारी बारदाने में भरा जा रहा था। शिकायत के बाद मार्केट कमेटी की टीम मौके पर पहुंची और इसे रुकवाया, हालांकि अब तक इस मामले में कुंजपुरा मार्केट कमेटी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पूरे मामले में कुंजपुरा मार्केट कमेटी के सचिव अजय संधू, आक्शन रिकार्डर अशोक गुलाटी समेत कमेटी के आला अधिकारयों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं? सबसे बड़ी बात ये है कि डीएफएससी व वेयर हाउस का बारदान किस तरह से राइस मिल में पहुंच गया, जबकि मंडी से गेहूं को बाहर नहीं ले जाया जा सकता है।
------
सोम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें