खुले दरबार में समस्याएं निपटाएंगे विधायक
तरावड़ी। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए तरावड़ी के वार्ड-नंबर 4 में पड़ने वाली कश्यप धर्मशाला में खुला दरबार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विधायक भगवानदास कबीरपंथी के निजी सहायक चाहत अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि कश्यप धर्मशाला में 16 अप्रैल को सुबह-11 बजे खुला दरबार लगेगा। इसमें विधायक भगवानदास कबीरपंथी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें मौके पर ही निपटाया जाएगा। चाहत अरोड़ा ने अपील की है कि जिसकी भी कोई समस्या है तो वह खुले दरबार में आकर अपनी समस्या विधायक के समक्ष रख सकते हैं।