फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खेलेंगे 16 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वर्ग में आठ और पुरुष वर्ग में भी आठ खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्ला। सब जूनियर जूडो एसोसिएशन ने बुधवार को जूडो हॉल बल्ला में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किए। इसमें करनाल जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसके बाद 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में महिला और पुरुष वर्ग के आठ-आठ खिलाड़ी शामिल हैं। जूडो एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मान और सचिव नरेंद्र मान ने बताया कि ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान अभय, साहिल और अमित ने कोच की भूमिका निभाई। रितु मान, सुमित और रविंदर ने निर्णायक की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी
महिला वर्ग में 28 किलोग्राम में मीत, 32 किलोग्राम में मानसी, 36 किलोग्राम में सीखा और 40 किलोग्राम में पावनी का चयन हुआ। 44 किलोग्राम में पवी, 48 किलोग्राम में विया, 57 किलोग्राम में लतिका और प्लस 57 किलोग्राम भार वर्ग में रिशु ने जगह बनाई। पुरुष वर्ग में 30 किलोग्राम में यश, 35 किलोग्राम में अर्जुन, 40 किलोग्राम में वंश मान और 45 किलोग्राम में मनप्रीत चुने गए। 50 किलोग्राम में आर्यन, 55 किलोग्राम में कुनाल, 66 किलोग्राम में देवांश और प्लस 66 किलोग्राम भार वर्ग में गुरजाप सिंह का चयन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें