फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नये केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना के 16 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 13 करनाल जिले से हैं और 3 अन्य क्षेत्रों से हैं। कोरोना संक्रमितों में जिला जेल का एक वार्डन भी शामिल है, जो अभी सिरसा से ट्रांसफर होकर आया है। वहीं, दो दिन पहले नीलोखेड़ी की किसान बस्ती निवासी कोरोना से मृत महिला के परिवार के पांच सदस्य पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के छह केस नीलोखेड़ी से ही मिले हैं। इनमें से पांच 26 जून को कोरोना से मरने वाली महिला के परिवार के सदस्य हैं। साथ ही दो केस सदर बाजार से हैं, इनमें से 80 साल की बुुजुर्ग महिला गाजियाबाद से लौटी है, जबकि 30 साल का घनश्याम शामिल है। एक केस गांव बीजणा से है, जो करनाल में टिंबर मार्केट में काम करता है और दो दिन पहले कोराना से मृत टिंबर व्यापारी के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। एक बार फिर से सेक्टर-13 से तीन नये केस मिले हैं। ये सभी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से चपेट में आये हैं। एक केस शिवाजी कॉलोनी करनाल से है, यह 30 साल का युवक है और इसकी ट्रेवल हिस्ट्री फरीदाबाद की है। सभी संक्रमितों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में लाया गया, जहां से बिना लक्षण वाले मरीजों को नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर और लक्षणों वालों को मेडिकल कालेज में दाखिल कर लिया गया। वहीं संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कर लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी है।
18 ने दी कोरोना को मात
जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित कुल 17453 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 16946 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 287 मामले पाजिटिव हैं, जिनमें से 6 की मृत्यु हो गई है। रविवार को 18 और मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब 89 एक्टिव केस हैं और कुल 193 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें