फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह में इंद्रदेव होंगे मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पारा चढ़ने से शनिवार को पूरा दिन उमस व गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर को गर्मी का असर चरम पर रहा। पंखे की हवा में भी शरीर पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी असर दिखा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की बारिश आने की बात कही है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 36 प्रतिशत रही। वेपर प्रेशन 20.7 एमएम रहा। हवा की औसत गति 11.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डा. सुरेंद्र पाल ने कहा कि एक जुलाई के बाद ही प्री-मानसून व मानसून की बारिश होगी। उससे पहले संभावना नहीं। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें