फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में 28 तो स्नातकोतर में 9 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चले हुए हैं। इसके बाद ही कागजात की जांच भी साथ-साथ की जा रही है। आए दिन ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का डाटा बढ़ता जा रहा है। जो 28 जून तक निरंतर चलेगा। उच्चतर विभाग ने स्नातक के अलावा स्नातकोत्तर में दाखिलों के लिए भी शेड्यूल जारी किया है। इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जुुलाई रहेगी। इसकी पहली सूची 11 जुलाई को लगेगी। जबकि ग्रेजुएट के लिए 28 जून तक दस्तावेज वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। दो जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। नौ जुलाई को दूसरी सूची जारी होगी। इसके अलावा 16 जुलाई को प्रतीक्षा सूची के पात्रों की सूची लगाई जाएगी। जबकि स्नातकोत्तर की पहली मेरिट सूची 16 जुलाई तक मान्य होगी। इसके बाद 17 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 22 जुलाई को प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ये हैं 21 कॉलेज
-राजकीय महिला कॉलेज करनाल
-राजकीय कॉलेज घरौंडा
-पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय कॉलेज करनाल
-एसयूएस राजकीय कॉलेज मटक माजरी
-बाबा फतेह सिंहजी राजकीय कॉलेज असंध
-गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल
-डीएवी कॉलेज करनाल
-दयाल सिंह कॉलेज करनाल
-केवीए डीएवी महिला कॉलेज करनाल
-जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध
-गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली
-आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोर माजरा
-बुध कॉलेज इंद्री रोड करनाल
-ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज
-राजकीय कन्या कॉलेज तरावड़ी
-राजकीय कन्या कॉलेज जुंडला
-कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला कॉलेज करनाल
-राजकीय महिला कॉलेज बस्तली
-राजकीय महिला कॉलेज घरौंडा


स्नातक व स्नातकोत्तर को लेकर दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। कॉलेजों में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाए हुए हैं। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी टोलफ्री हेल्प लाइन नंबर दिया हुआ है। किसी भी समस्या का समाधान जान सकते हैं।
-डॉ.आरपी सैनी, डीएवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें