फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 खेल नर्सरियों में कोच के लिए 57 ने किया आवेदन, आज से जांचे जाएंगे दस्वावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिले में 58 खेल नर्सरियां के लिए 57 कोचों ने आवेदन किया हुआ है। इनके दस्तावेजों की जांच कमेटी द्वारा सोमवार से की जाएगी। जिस कोच के दस्तावेज खेल विभाग द्वारा जारी किए गए मापदंडों को पूरा करेंगे, उनकी ही नियुक्त विभाग द्वारा की जाएगी। साथ ही कमेटी द्वारा नर्सरियों की जांच भी की जाएगी। खेल विभाग द्वारा केवल एनआईएस क्वालीफाई कोचों की ही भर्ती की जाएगी। इन नर्सरियों में बॉक्सिंग, वॉलीबाल, कुश्ती, वुशु, हॉकी, फुटबाल, तैराकी, तीरअंदाजी, एथलेटिक्स व कबड्डी खेल शामिल है।
खेल विभाग के अनुसार, जिलेभर में 58 खेल नर्सरी चयनित की गई है, लेकिन खेल विभाग के पास कोच नियुक्ति को लेकर केवल 57 आवेदन ही जाए है यानी कि एक नर्सरी को पहले से ही कोच नहीं मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद यदि किसी कोच के दस्तावेज विभाग की कसौटी पर खरा नहीं उतरे तो उसे भी रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसे देख कर तो यही लगता है कि जिले में कई नर्सरियों को कोच नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सुमन सैनी का कहना है कि सोमवार से सभी कोचों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके दस्तावेज पूरे नहीं होंगे, उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्सरी कोच की नियुक्ति के लिए आवेदनकर्ता के पास पटियाला या अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से एनआईएस डिप्लोमा होना चाहिए, उसे वेतन 25 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, जिसके पास एमपीएड, डीपीएड या एमए (फिजीकल एजुकेशन) या एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स व संबधित गेम में नेेशनल लेवल तक खेला हुआ है उसको 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें