फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती पहलवान बबीता फौगाट की फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ने पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान बबीता फौगाट को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। पूरा दिन इलाज चलने के बाद शाम को डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। पहलवान बबीता फौगाट मधुबन पुलिस अकादमी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह पिछले दो महीने से ट्रेनिंग ले रही है।
विज्ञापन

फौगाट ने बताया कि सोमवार शाम को उसने खाना खाया था। कुछ समय बाद ही उसके पेट में दर्द होना शुरू हो गया था। उसने मधुबन से दवा ली तो उसे कोई आराम नहीं हुआ। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख उसे करनाल के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। शाम को उसकी तबीयत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर नेत्रपाल रावल ने बताया कि खिलाड़ी बबीता फौगाट की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत खराब हो गई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें