फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव : एमफिल से लेकर एमटेक पास युवा बने हैं पुलिस का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलाव : एम फिल से लेकर एम टेक पास युवा बने हैं पुलिस का हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। आने वाले दिनों में हरियाणा पुलिस का स्वरूप बदल रहा है। पहले जहां दसवीं पास पुलिस कर्मचारी होने का ठप्पा चल रहा था वहीं अब हरियाणा पुलिस में उच्च शिक्षा हासिल किये हुए युवा शामिल हो रहे हैं। रविवार 20 मई को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 4225 सिपाही बेसिक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद जन सेवा को समर्पित किये जाएंगे। इस बैच में एम फिल, एम टेक, एमएससी, एमबीए, एम कॉम जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त युवा पुलिस का हिस्सा बने हैं। पास आउट हो रहे प्रशिक्षणार्थियों में 176 एमए, एमकॉम, एमएससी, 67 एम टेक, एमबीए, एमसीए, 1493 बीए, बीकॉम, बीएससी, 369 बीटेक, एलएलबी तथा 2120 बाहरवीं पास हैं। यहां से पास होने के बाद ये युवा अलग अलग जिलों में थानों में अपनी सेवाएं देंगे और इनकी शिक्षा का लाभ समेत जनता को भी मिलेगा।
रविवार को मधुबन में हरियाणा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी दीक्षांत परेड में प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल मुख्य रूप से शिरकत कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में विशाल दीक्षांत परेड का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस एस प्रसाद व हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। रविवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में होने वाले दीक्षांत परेड को लेकर अकादमी के निदेशक एवं मधुबन परिसर के महानिदेशक के के सिंधु ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पूर्वाभ्यास परेड में दीक्षांत परेड में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी वर्दीधारी के लिए दीक्षांत परेड में शामिल होना यादगार और गौरवशाली क्षण होता है। यह क्षण एक सामान्य नागरिक से एक अनुशासित और जन-सेवा में समर्पित सिपाही के रूपांतरण का क्षण होता है। उन्होंने आशा व्यक्त कि जिस प्रकार प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन एवं कड़ी मेहनत की है। उसी प्रकार आगे भी करते हुए समाज को अच्छी पुलिसिंग प्रदान करने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बैच में उच्च शिक्षित युवा भर्ती हुए हैं। उच्च शिक्षा के साथ मेहनत व अच्छी नियत जिस भी व्यक्ति के पास होती है, उसे कामयाबी जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस परिसर मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में 20 मई, रविवार को दीक्षांत समारोह शाम ठीक 4.45 बजे से आरंभ होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में हरियाणा सशस्त्र पुलिस की चतुर्थ वाहिनी के, सहारनपुर निवासी रैक्रूट सिपाही आशाीष ने प्रथम, तृतीय वाहिनी हिसार के, गांव महुआ खेड़ी जिला कुरुक्षेत्र निवासी रैक्रूट सिपाही बलवान सिंह ने द्वितीय व इसी वाहिनी के, गांव बवानी खेड़ा जिला भिवानी के रैक्रूट सिपाही नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन प्रशिक्षणार्थियों को दीक्षांत परेड के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें