फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडी में 1509 धान की आवक, दाम घटे

Fri, 19 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
128....निसिंग ओवर लोड़ ट्रेक्टर ट्रॉली के अगले टायर हवा में उठे हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। अनाज मंडी में अब 1509 धान की आवक कम हो गई है, वहीं खराब मौसम के कारण खरीदार भी कम आ रहे हैं, जिसके कारण तीन चार दिनों से धान के भाव में गिरावट आ गई है। इस समय किसानों को धान 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान सभा प्रधान नरेश राणा, सचिव गुलजार सिंह, गुरमुख सिंह ,सुरेंद्र सिंह, सेवा सिंह महमल, गुरप्रीत सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि अब व्यापारियों ने खरीद से अपने हाथ खींच लिए हैं। आढ़ती खरीदारों को फोन पर ढूंढकर धान बेचना पड़ रहा है, जो किसानों की ढ़ेरी पर वाजिद दाम नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मौसम की मार के साथ-साथ किसानों की 1509 किस्म धान की फसल एक एकड़ में करीब पिछले वर्ष के मुकाबले 12 से 19 क्विंटल तक निकल रही, जबकि पिछले वर्ष 28 क्विंटल फसल निकली थी। जिस पर किसानों का प्रति एकड़ पर कुल खर्च के मुकाबले धान की खेती करना घाटे का सौदा बना है।
विज्ञापन



ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली में धान की लोडिंग करना मान्य नहीं है। टीम को भेजकर जांच की जाएगी।

- विजय देशवाल, आरटीओ करनाल

128....निसिंग ओवर लोड़ ट्रेक्टर ट्रॉली के अगले टायर हवा में उठे हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें