फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा में लगे शिविर में 1500 मरीजों की जांच

विज्ञापन
घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कैंप का शुभारंभ करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल
विज्ञापन
घरौंडा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बरसत रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित चिकित्सा शिविर में करीब 1500 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। पीजीआई चंडीगढ़ और सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया। उन्होंने कान और बीपी की जांच कराई। कान में परेशानी के चलते उन्होंने चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा की पर्ची बनवाई।
शिविर में हृदय रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, बाल रोग तथा नाक-कान-गला और हड्डी रोग के विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जीत राम कश्यप ने हृदय रोगियों की जांच की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राज बहादुर, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र पाल स्वामी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन तथा नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. धर्मबीर सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। मरीजों को आवश्यक जांच के बाद निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

आयुष विभाग ने आयुष एवं योग शिविर लगाया। इसमें करीब 270 लोगों ने पंजीकरण कराया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी, ट्रस्ट अध्यक्ष अभिषेक राणा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।

100 बिस्तरों का नागरिक अस्पताल बनेगा
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि घरौंडा में 30 बिस्तरों के सीएचसी को 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल में बदलने की स्वास्थ्य विभाग ने मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित विस्तार के तहत अलग-अलग सामान्य वार्ड, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, आईसीयू, प्रसूति वार्ड, बच्चों का वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एंबुलेंस और बेहतर प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें