फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के खात्मे के लिए उतारी गईं 150 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इस बार डेंगू के केस न बढ़ें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। डेंगू के लार्वा को खत्म करने के लिए 150 टीमें मैदान में उतार दी हैं और इन टीमों ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर लार्वा की जांच व डेंगू के बारे में लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अभी तक इन टीमों ने करीब 200 लोगों के खून के नमूने लिए हैं। जिनकी जांच हो चुकी है। हालांकि अभी तक एक भी डेंगू पॉजिटिव केस नहीं आया है।
इससे अलग विभाग ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि उनके पास कोई संदिग्ध डेंगू मरीज आए तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। बता दें कि पिछले वर्ष सबसे अधिक 624 डेंगू के मरीज सामने आए थे।
खाली प्लाॅट में गंदगी मिली तो नगर निगम लगाएगा जुर्माना : डेंगू न फैले इसके लिए नगर निगम सतर्क हो चुका है। निगम ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी भी खाली प्लाॅट में गंदगी मिलती है या वहां पर लंबे समय से पानी जमा हो रहा है तो वह उस प्लाॅट मालिक को नोटिस देंगे और उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इससे अलग फॉगिंग के लिए भी निगम ने तैयारी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें