फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में घुसकर आढ़ती से 15 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं लेकिन पुलिस इन पर पकड़ बनाने में नाकाम साबित हो रही है। असंध अनाज मंडी में बुधवार शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने आढ़ती की दुकान में घुसकर गन प्वाइंट पर 15 हजार रुपये लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जिससे आढ़तियों में दहशत है।
विज्ञापन

अनाज मंडी असंध में कश्मीरी लाल राम निवास आढ़त फर्म के संचालक राम निवास गोयल ने बताया कि वह बुधवार शाम 6 बजे अपने एक अन्य आढ़ती साथी पवन बिंदल की दुकान पर बैठे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक से दो बदमाश आकर रुके। हाथों में रिवाल्वर लेकर दुकान में घुसे और आढ़तियों को गन प्वाइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए तिजोरी की चाभी ले ली। एक बदमाश ने उनके कपड़ों की तलाशी लेकर 15 हजार रुपये निकाल लिए लेकिन जब तिजोरी खोलने की कोशिश की तो रामनिवास ने एक को पकड़ लिया। जिससे बदमाश हड़बड़ा गए लेकिन दूसरे बदमाश ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर रख दी। पकड़ ढीली पड़ते ही दोनों बदमाश बिना तिजोरी खोले 15 हजार रुपये लेकर भागने लगे। इसी बीच पड़ोसी आढ़ती सुरजीत राणा का मुनीम किसी काम से उसी दुकान पर पहुंचा। बदमाशों ने उस पर भी गन तान दी और वापस भगा दिया। इसके बाद बदमाश सरेआम रिवाल्वर लहराते हुए भाग निकले। लूट की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारियों ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी जगबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी गजेंद्र सिंह भी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। आढ़ती सतीश कुमार, जगदीश गोयल, नरेश कुमार ने एसपी को भी मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें