फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कनाडा का वीजा दिलाने के बहाने 15 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर एक दंपती से 15 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में प्रीतमपुरा निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि मोहाली स्थित रुद्राक्ष ओवरसीज ग्रुप से उसका संपर्क जून 2023 में हुआ था। वह अपनी पत्नी के साथ जुलाई 2023 में इस कार्यालय में गया था। वहां उन्होंने कनाडा जाने की अलग-अलग फाइल लगाने के लिए कहा और 24 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि तीन महीने में वीजा आ जाएगा। यदि वीजा नहीं लगा तो 20 दिन में रुपये वापस हो जाएंगे। इसके बाद उसने आरोपियों को अलग-अलग समय में 17 लाख 75 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने वीजा नहीं लगवाया तो एक साल बाद आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने मारपीट की। इसके बाद उसने करनाल पुलिस को शिकायत भी की। इसके बाद आरोपियों ने कुछ रुपये वापस किए, लेकिन अभी 15 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें