फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख रुपये की मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक से फोन कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की नारंग मेडिकल स्टोर के नाम से मीनार रोड पर दुकान है। आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे पूरा परिवार डरा है। यह मेडिकल स्टोर पुलिस स्टेशन के समीप है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी राजिंद्र ने बताया कि उसकी मीनार रोड पर मेडिकल स्टोर है, जिसमें पशुओं की दवाइयां है। बुधवार को उसके पास एक अंजान व्यक्ति का फोन आया और उसने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने दो बार फिर से कॉल की।
विज्ञापन

नारंग मेडिकल स्टोर संचालक राजिंद्र ने शिकायत दी है कि मोबाइल पर कॉल कर उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-रोशन लाल, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें