जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार 759 नए पॉजिटिव मिले वहीं 18 कोरोना संक्रमित मृतकों का दाह संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव 9 लोगों की मौत दर्ज की है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 305 तक पहुंच गई है। हालांकि बुधवार को 406 मरीज ठीक भी हुए हैं। ऐसे में पॉजिटिविटी रेट 7.7 और रिकवरी रेट 80.12 था, मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है। जिन लोगों का दाह संस्कार किया गया इनमें शिव कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला, फुसगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवती, सेक्टर-4 निवासी 59 वर्षीय महिला, घरौंडा निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति, इंद्री निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, सूरज नगर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
ये हैं हालात
सैंपल लिए - 322524
पॉजिटिव - 30527
निगेटिव - 291619
एक्टिव - 5761
ठीक हुए - 24461
मौत - 305
थाना और चौकी में होगी पुलिस कर्मियों की जांच
कई दिनों से पुलिस कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। बुधवार को भी करीब चार पुलिस कर्मचारी, डॉक्टर, आंगनबाड़ी वर्कर, विद्यार्थी, अध्यापक भी संक्रमित पाए गए। ऐसे में एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि अभी तक जिले में 14 से 15 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं। एक पुलिस कर्मी की संक्रमण से जान भी चली गई है। इस कारण फार्मासिस्ट की एक टीम सभी थाना व चौकी में जाकर सभी पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचेगी।
ऑक्सीजन थैरेपी वाले मरीज रेडकॉस में करें कॉल
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिले के ऐसे मरीज जो स्थायी बीमारी से ग्रस्त हैं और वह ऑक्सीजन थैरेपी पर हैं, उन्हें ऑक्सीजन मिलने में कठिनाई हो रही है, इसके लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी करनाल द्वारा एक सूची तैयार करवाई जा रही है ताकि ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन प्राप्ति में मदद की जा सके। डीसी ने अपील कर कहा कि जो मरीज स्थायी बीमारी से पीड़ित हैं तथा ऑक्सीजन थैरेपी पर हैं, वह अपना स्थायी बीमारी प्रमाण पत्र जिला रेडक्रास सोसाइटी नजदीक कर्ण स्टेडियम में दें ताकि जांच उपरांत ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन की मदद दी जा सके। रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय का नंबर 2272186 है।