फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शुभम के हत्यारों को पकड़ने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम

Wed, 29 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


काछवा। चौरा खालासा गांव में 29 जून को हुई शुभम की हत्या में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई की मांग को लेकर काछवा की रहने वाली महिला अपने माता-पिता, वृंदावन के संत गोपाल नंद गिरी व कश्यप सेना के नेतृत्व में डीएसपी राजीव कुमार से मिली। संत गोपाल नंद ने कहा कि शुभम की हत्या हुए चार माह हो गए हैं अभी तक पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है। उन्होंने डीएसपी को 15 दिन में हत्यारोपियों को पकड़ने अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


संत ने बताया कि यदि 15 दिन में पुलिस ने हत्यारों को नहीं पकड़ा तो 16 वें दिन वे धरना प्रदर्शन करेंगे। कश्यप समाज अपनी गरीब बेटी को 36 बिरादरी के साथ पूरे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक आंदोलन चलाएगा। इस दौरान कोई घटना हो गई तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। विदित हो कि पिछले महीने दुखी होकर महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ भाखड़ा नहर में कूदने का भी प्रयास किया था, जिसे ग्रामीणों की मुस्तैदी से बचा लिया गया। महिला ने बताया कि वह अपने बेटे शुभम के हत्यारों को पकड़ने के लिए चार महीने से अधिकारियों, नेताओं, संतों व समाजसेवियों को मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें