फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीरंदाज रिद्धि फोर ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 29 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की बेटी रिद्धि फोर ने एक बार फिर जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसने गुरु काशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो बठिंडा में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उनके पिता मनोज फोर ने बताया कि रिद्धि ने कंधे में चोट के बावजूद दो साल के अंतराल के बाद मेहनत के दम पर यह मुकाम पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2024 के ओलंपिक ट्रायल के दौरान उनके कंधे की समस्या गंभीर हो गई थी, उस कारण से रिद्धि को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान भी रिद्धि ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम पाया है। फिलहाल वह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में रहकर वर्ष 2026 में होने वाले एशियन गेम की तैयारी कर रही है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 23 से 28 अक्तूबर तक पंजाब में आयोजित हुई, इसके टीम इवेंट में रिद्धि ने यह मुकाम पाया है। छह दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से करीब दो हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। रिद्धि अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय और 68 राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


उपलब्धियां-
- 2023 में आयरलैंड यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- 2022 में थाईलैंड में आयोजित एशियन कप में रजत पदक जीता।
- तुर्की में आयोजित विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।

- 2022 में उन्होंने थाईलैंड में आयोजित एशियन गेम्स में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें