फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले भर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। डींगर माजरा गांव और घरौंडा फाटक पार आंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विविधताओं से भरे भारत को बाबा साहेब ने ऐसा संविधान दिया जिसकी बदौलत हम तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर राष्ट्र की तरक्की में योगदान सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में धारण करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। गांव डींगर माजरा में कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण समिति की ओर से किया गया। इस मौके पर समिति के प्रधान राजकुमार, महासचिव दलबीर, खजांची सागर, उप प्रधान जय भगवान, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, पार्षद बलविंद्र सिंहमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

गीत तू जिंदा है... गाकर दी श्रद्धांजलि करनाल। दलित अधिकार मंच हरियाणा जिला कमेटी की ओर से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आंबेडकर एवं संविधान विषय पर सेमिनार का आयोजन गुरु नानक खालसा कॉलेज में किया गया। बाबा साहेब को श्रद्धांजलि व जागरूकता गीत, तूं जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर... के साथ सेमिनार का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सेमिनार परिचर्चा में बलवान सिंह, सुरेंद्र कुमार बालरांगडान, शिप्रा, का. जगमाल सिंह, प्रोफेसर अशोक भाटिया, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सिंह ,सुलेख, दलीप सिंह विनोद मंगलौरा ने अपने विचार सांझा किए। मौके पर राजबीर, जोगिंदर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें