फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण कर दो लाख की फिरौ मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले के एक गांव में छात्र का अपहरण करके उसके बदले परिवार वालों से दो लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि परिजनों से बात हुई है, लड़का उसके मामा के घर लुधियाना से मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मामले में सच्चाई क्या है।
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके लड़के ने बोर्ड की कक्षा के पेपर दिए हुए हैं। एक निजी संस्थान में अंग्रेजी सीखने के लिए जाता है। गत 9 मई को वह ट्यूशन पर गया, लेकिन छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा। देर शाम उसके लड़के के ही फोन नंबर से उसकी मां के नंबर पर फोन आया, जिस पर कोई अन्य युवक बोल रहा था। आरोपी ने फोन पर दो लाख रुपये मांगे और पैसे न देने की पर लड़के को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों इस मामले में पुलिस को शिकायत दी और आरोप लगाया कि उसके लड़के का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि लड़का लुधियाना से उसके मामा के घर से मिला है, फिलहाल जांच की जा रही है कि आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें