फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह पहले से लापता युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। कुटेल गांव में ईदगाह के नजदीक तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक बीती सात मार्च से लापता था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद ग्रामीणों को ईदगाह के पास तालाब में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त रविकांत के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुटेल निवासी रविकांत शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा बीती सात मार्च को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने रविकांत को हर जगह तलाश किया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। थाना प्रभारी जसमेर सिंह ने बताया कि कुटेल में तालाब से शव बरामद हुआ था, जिसकी शनाख्त रविकांत शर्मा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें