फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में यूजी कोर्स के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन, पांच कॉलेजों में 7240 सीटों पर आए 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। लेकिन अभी तक शहर के पांच मुख्य कॉलेजों में सीटों से दो गुना आवेदन हो चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा आवेदन बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स के लिए आ रहे हैं। इससे तय है कि इस बार पहली कट ऑफ लिस्ट 90 प्रतिशत पर ही रुक सकती है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक हैं, उन्हें मनपसंद कॉलेज में दाखिला मुश्किल ही मिल पाएगा। शहर के दो गवर्नमेंट और तीन एडिड कॉलेज में 7 हजार 240 के करीब सीटें हैं। इन सीटों पर 18 हजार 269 के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अभी आवेदन का एक दिन बाकी भी है। आवेदन के बाद 26 जून से 28 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे। 29 जून से 30 जून तक फाइनल पहली मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और एक जुलाई को कॉलेज में मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। इसके बाद 2 जुलाई से 7 जुलाई तक फीस जमा की जाएगी।

शहर के पांच कॉलेजों के मुख्य कोर्स की सीटों पर आए आवेदन
पंडित चिरंजी लाल कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवेदन
बीए - 400 - 1879
बीकॉम - 400 - 1341
बीएससी - 510 - 1578
बीएएमसी - 80 - 87
बीसीए - 120 - 318

राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवेदन
बीए - 400 - 1049
बीए हॉर्न इंग्लिश - 40 - 79
बीएससी - 160 - 508
बीकॉम - 160 - 755
बीबीए - 80 - 155
बीसीए - 40 - 120

दयाल सिंह कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवेदन
बीए - 380 - 1500
बीकॉम - 140 - 589
बीएससी - 320 - 1374
बीसीए - 80 - 265

डीएवी कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवेदन
बीए - 400 - 793
बीकॉम - 345 - 900
बीएससी - 240 - 355
बीबीए - 80 - 147
बीसीए - 85 - 116
बीएमसी - 50 - 47

गुरू नानक खालसा कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवेदन
बीए - 600 - 912
बीकॉम - 110 - 628
बीएससी - 80 - 196
बीसीए - 40 - 90

सीटें खाली रहीं तो मिलेगा रि-अपीयर विद्यार्थी को दाखिला
सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय कॉलेज के एडमिशन इंचार्ज सुभाष जागलान ने बताया कि विभाग ने 12वीं कक्षा के रि-अपीयर विद्यार्थियों को आवेदन करने की छूट दी है। इस लिए पहले पास आउट विद्यार्थियों का दाखिला किया जाए, यदि सीटें खाली हुई तो री- अपीयर विद्यार्थी को उन खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 से 25 जून तक मोबाइल पर रखें नजर
22 जून तक ऑनलाइन आवेदन करें कि प्रक्रिया है। इसके बाद विद्यार्थियों को मोबाइल में मैसेज आते ही अपने डाक्यूमेंट कॉलेज में वेरिफिकेशन कराने होंगे, तभी उस विद्यार्थी को मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थी आवेदन करते समय वहीं मोबाइल नंबर दें जो उसके पास हो और 24 घंटे ऑन हो। क्योंकि 23 से 25 जून तक प्रोविजनल लिस्ट तैयार की जाएगी और इसी दौरान विद्यार्थी के मोबाइल पर मैसेज आएगा। इस लिए विद्यार्थियों को 23 से 25 जून तक एक्टिव रहना होगा और मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें