फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरियाणा की कूड़ो टीम के 14 खिलाड़ियों ने झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महाराष्ट्र के पुणे में चल रही चौथी राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता में दूसरे दिन हरियाणा की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। इनमें इसके अलावा अंबाला के प्रांजल व साकिब ने स्वर्ण पदक जीता। गुरुग्राम से अंडर-11 आयु वर्ग के 27 किलोग्राम भार वर्ग में काव्या ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कार्तिक ने अंडर-9 आयु वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, नव्या ने अंडर-14 के 42 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक व मानक हरित ने अंडर-9 के 33 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कों के मुकाबले में पदक झटका।
विज्ञापन

इसी तरह से रेवाड़ी से अंडर-8 आयु वर्ग के 33 किलोग्राम भार वर्ग में आदिश ने बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। ध्रुव ने अंडर-19 के 270 पीआई लड़कों के मुकाबले में स्वर्ण पदक व अंशुमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें