फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस, 26 तक लू का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 23 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गर्मी बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि तेज धूप के कारण सड़कों का तारकोल भी पिघलने लगा है। शहर की कई सड़कों पर ऊपर से गुजरे वाहनों के निशान छपने लगे हैं। गर्मी के बढ़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने यदि जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह वीरवार के मुकाबले दो अंक कम था लेकिन लू ने पूरा दिन लोगों को सताया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, दोपहर बाद चली हवाओं से तापमान कुछ कम हुआ है। 26 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि वीरवार से चार अंक तक अधिक है। ऐसे में रात में भी अब गर्मी सताने लगी है।

24 तक मौसम शुष्क रहने की संभावना
हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लू के संबंध में चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 24 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दिनों के दौरान तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, बिजली, नगर निकाय, श्रम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी से बचने को यह करें

क्या करें-

- अधिक से अधिक पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें।

- घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें।

- हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें।

- नींबू पानी, छाछ व फलों के रस का सेवन करें।

- बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

- धूप में कार्य करने वाले लोग समय-समय पर छाया में आराम करें।

- शरीर में कमजोरी, चक्कर या अत्यधिक प्यास महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लें।


गर्मी में यह न करें
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें।
- खाली पेट घर से बाहर न जाएं।

- अधिक गर्म व बंद वाहनों में बच्चों या बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें।
- अत्यधिक गर्मी में ज्यादा मेहनत वाले कार्य लगातार न करें।
- शराब, अत्यधिक चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का अधिक सेवन न करें।
- खराब या खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- शरीर में तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी या सांस लेने में दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें