फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती और धान खरीद प्रक्रिया को जानने करनाल पहुंचा अमेरिका का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका कृषि विभाग का प्रतिनिधिमंडल मिनिस्टर काउंसलर जैनी बैली के नेतृत्व में करनाल पहुंचा। दल ने मार्केट केमटी में ई-खरीद से लेकर किसानों से खेती आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की। दल ने किसानों और आढ़तियों से बात करके धान खरीद प्रणाली को भी समझा। इस दौरान उन्होंने धान की ढेरियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मार्केट बोर्ड के सीए हरदीप सिंह के साथ-साथ नोडल ऑफिसर, राजकुमार बेनीवाल मौजूद रहे। इससे पहले, दल का स्वागत मार्केट कमेटी के चेयरमैन जयपाल शर्मा व मार्केट कमेटी के सचिव बलवान सिंह ने किया।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आया हुआ है। यह किसानों से भी बात कर भारतीय कृषि के धरातल की स्थिति बारे भी जानकारी लेगा। यहां मंडी में मार्किट कमेटी के अधिकारियों से मिलकर ई-मार्किटिंग तथा अन्य अत्याधुनिक संसाधनों बारे भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंडी क ई-ऑक्शन हॉल में किसानों-आढ़तियों व अधिकारियों से ई-नाम के माध्यम से होने वाली खरीद प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की और सवाल भी पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत की।
विज्ञापन

ऑक्शन हाल में फसल खरीद की प्रक्रिया देखने के बाद जैनी बैली मंडी जोनल इंचार्ज सुशील मलिक के कार्यालय में पहुंची जहां पर उन्होंने बताया जिला में होने वाली फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। अधिकारियों से पूछा कि एरिया में कौन सी फसल ज्यादा होती है। पूछा कि धान की वैरायटी 1509 क्या बासमती को रिपलेस कर रही है, इसके क्या कारण हैं? इस पर कृषि अधिकारी ने बताया कि 1509 करीब तीन माह में पक जाती है, जबकि बासमती करीब साढ़े चार माह का समय लेती है, साथ ही 1509 ज्यादा निकलती है और पैदावार भी अधिक रहती है। सीएमईओ राजकुमार बैनीवाल ने बताया कि देश में 40 प्रतिशत फल-सब्जियां खराब हो जाती है। इसे बचाने के लिए 20 से 22 सितंबर को गुड़गांव में विश्व के टॉप के वैज्ञानिक शिरकत करेंगे, क्योंकि प्रदेश खुला प्रदेश है, हर टैक्नोलॉजी को अपनाने में कोई परेशानी नहीं है। सीएमईओ जेनी बेली को गुडग़ांव नारायणगढ़ में एक बाग का विजिट करने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रणाली जानना मुख्य उद्देश्य : जैनी
मिनिस्टर काउंसलर जैनी बैली ने कहा कि अमेरिका से भारत आने का उनका प्रमुख उद्देश्य मंडियों की ऑनलाइन प्रणाली को जानना है, साथ ही कौन सी टेक्नोलॉजी अपनाई जा रही है। इसके साथ ही भारत के गांवों में क्या कितना विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने मछली पालन विशेषज्ञ सुलतान सिंह के फार्म पर विजिट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें