फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापिंग ट्राली के साथ 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ 1 घंटा 4

विज्ञापन
विज्ञापन
21 असम राइफल के जवान ने बनाया वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
साल 2018 के पहले दिन करनाल में गिनीज विश्व रिकार्ड बनाया गया। नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की ओर से सेक्टर-9 स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम में स्तुति सुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 असम राइफल के जवान श्रीओम ने शॉपिंग मॉल में प्रयोग होने वाली ट्रॉली को धकेलते हुए 21 किलोमीटर 100 मीटर की दौड़ एक घंटा, 48 मिनट और 49 सेकंड में पूरी कर गिनीज बुक कार्यालय की गाइड लाइन के अनुसार एक नया विश्व रिकार्ड बनाया है। करनाल जेल अधीक्षक शेर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर श्रीओम को रवाना किया। दो लोगों की देखरेख की रिपोर्ट और इस पूरे प्रयास की वीडियो, फोटो और अन्य कागजात गिनीज कार्यालय को भेजे जाएंगे, ताकि वहां से इस विश्व रिकॉर्ड को आधिकारिक मान्यता मिल सके।

जानकारी मुताबिक रोहतक जिले के गांव लाखनमाजरा के रहने वाले श्रीओम 2014 में 10 किलो वजन पीठ पर बांध कर 100 किलोमीटर की दौड़ 17 घंटे 50 मिनट में पूरी कर अपना नाम लिम्का बुक में दर्ज करवा चुके हैं। साल 2015 में अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए उन्होंने 104 किलोमीटर की दौड़ 10 किलो वजन के साथ 13 घंटे 35 मिनट में पूरी कर चुके हैं। एनएसजी में कमांडो रह चुके और कराटे में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट श्रीओम ने सोमवार को गिनीज विश्व रिकार्ड के लिए शुरुआत श्रीकृष्ण कृपा धाम से दोपहर बाद 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू की और गिनीज बुक द्वारा दी गई तय दो घंटे की समय सीमा से लगभग 11 मिनट पहले ही अपनी दौड़ पूरी कर इस रिकार्ड पर अपनी दावेदारी पेश की। श्रीओम के इस प्रयास को देश और देश के बहादुर सैनिकों के लिए गर्व की बात बताते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने उन्हें निफा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे आयोजन की सूत्रधार संस्था निफा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की गाइड लाइन के अनुसार जिला एथलेटिक संघ और कोच सतीश का सहयोग लिया। दो लोगों की देखरेख की रिपोर्ट और इस पूरे प्रयास की वीडियो, फोटो और अन्य कागजात गिनीज कार्यालय को भेजे जाएंगे, ताकि वहां से इस विश्व रिकॉर्ड को आधिकारिक मान्यता मिल सके। इस मौके पर निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, समाजसेवी ब्रिज गुप्ता, निफा संरक्षक विजय सेतिया, डॉ. लाजपत राय, निफा संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, जिला प्रधान जितेंद्र नरवाल, राज सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें