करनाल। प्राइम वॉलीबॉल लीग-2026 में इस बार करनाल के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलेगा। कर्ण स्टेडियम के 13 खिलाड़ियों का चयन लीग के लिए हुआ है। खास बात यह है कि पहली बार कर्ण स्टेडियम, करनाल के इतने खिलाड़ियों को महंगे बेस प्राइज पर लीग में शामिल किया गया है। खिलाड़ियों का ऑक्शन 17 अगस्त को गोवा में पूरा हो चुका है, जबकि लीग स्टेज के मुकाबले 30 नवंबर 2026 से शुरू होंगे।
लीग में चयनित खिलाड़ियों में एशियन चैंपियन शुभम चौधरी, शीटर अमन कुमार, निखिल चौधरी, रमन कुमार, पारस रूलयान, विशेष चौधरी, विशू चौधरी, अजय कुमार, अनिकेत, रोहित कुमार, विशाल उर्फ शालू, अमर जागलान उपलानी और स्वेपनिल मेहला शामिल हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को कर्ण स्टेडियम के मुख्य कोच अशिवनी कुमार के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है। करनाल के 13 खिलाड़ियों का इस स्तर की लीग में पहुंचना जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
10 टीमें खेलेंगी, 48 मुकाबले होंगे
प्राइम वॉलीबॉल लीग में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें बेंगलुरु टॉरपिडोज, कोलकाता थंडरबोल्ट्स, दिल्ली तूफान और मुंबई मीटियोर्स जैसी टीमें शामिल हैं। लीग में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के चयन के बाद अब करनाल के खेल प्रेमियों की निगाहें 30 नवंबर से शुरू होने वाले लीग मुकाबलों पर टिकी हैं।
एफआईवीबी से मिली आधिकारिक मान्यता
प्राइम वॉलीबॉल लीग को एफआईवीबी ने भारत की प्रथम श्रेणी की आधिकारिक पेशेवर वॉलीबॉल लीग के रूप में मान्यता दी है। इसके बाद लीग का महत्व और बढ़ गया है। लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्लब टूर्नामेंट में भी खेलने का अवसर हासिल कर सकेंगी।
रमन कुमार
रमन कुमार
रमन कुमार
रमन कुमार
रमन कुमार