फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल सर्कल में बनेंगे 13 नए 33 केवी सब-स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। करनाल सर्कल में 33 केवी के 13 नए सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से आठ सब-स्टेशनों को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

नए सब-स्टेशन बनने से बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के साथ मौजूदा नेटवर्क पर पड़ने वाला लोड भी कम होने की उम्मीद है। खासकर शहर के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए संसाधन तैयार करने की योजना है।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार को यूएचबीवीएन के ओपी सर्कल करनाल के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधीक्षण अभियंता नसीब सिंह ने नए सब-स्टेशनों की प्रस्तावित योजना की जानकारी दी। उपायुक्त ने नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और पंचायत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूएचबीवीएन के अनुसार जिन आठ सब-स्टेशनों को मंजूरी मिल चुकी है, उनमें एनडीआरआई करनाल, चिढ़ाओ, सांभली, काछवा, कुछपुरा, सुल्तानपुर, पूजम और कोयर शामिल हैं। इन स्थानों पर 33/11 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
एनडीआरआई करनाल में 1×10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर प्रस्तावित है। अन्य स्थानों पर जरूरत के अनुसार 1×12.5 एमवीए और 2×12.5 एमवीए क्षमता के 33/11 केवी ट्रांसफार्मर लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

-
शहर के चार इलाकों में जमीन मिलते ही सब-स्टेशन
बिजली निगम ने करनाल शहर में सेक्टर-14, सेक्टर-12 एक्सटेंशन, सेक्टर-33 और पुरानी सब्जी मंडी में भी 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इन चारों स्थानों पर जमीन उपलब्ध होना अगला अहम कदम है। यहां 2×12.5 एमवीए क्षमता के 33/11 केवी ट्रांसफार्मर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके अलावा नीलोखेड़ी क्षेत्र के तरावड़ी सेक्टर-1 में भी 33 केवी सब-स्टेशन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें