फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा कश्यप में पानी की निकासी नहीं, गलियों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। डेरा कश्यप में पानी की निकासी न होने से निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव का जोहड़ ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गांव की गलियों में घुस जाता है। ग्रामीणों ने कई बार पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत को गुहार लगाई है। लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। गांव गढ़ीभरल पंचायत के डेरा कश्यप गांव के ग्रामीण ओवरफ्लो जोहड़ की समस्या से जुझ रहे हैं। ग्रामीण सुरेश, सुरजीत, पवन, रामकुमार व अन्य का कहना है कि गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए तालाब बनाया हुआ है, लेकिन इस तालाब के पानी की निकासी कहीं भी नहीं है। पानी गलियों में खड़ा होने से परेशानी होती है। आलम यह है कि स्कूली बच्चों को पानी से निकलकर स्कूल तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी गलियों में खड़ा होने से मक्खी मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को सूचित किया जा चुका है। लेकिन अभी तक भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


समस्या का होगा जल्द ही समाधान : सरपंच
गांव के सरपंच शौकीन पहलवान का कहना है कि गांव में पानी की निकासी के लिए एकमात्र तालाब है। तालाब की निकासी नहीं है, जिस वजह से ओवरफ्लो होने के कारण पानी गलियों में खड़ा हो जाता है। तालाब के गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन दबवाई जाएगी और समस्या का जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें