अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा सरकार एवं निगम मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये के विरोध में आज एचएसईबी डीईए करनाल सर्कल के जेई व इंचार्जों ने शक्ति भवन कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखते हुए जमकर नारेबाजी की। हड़ताल में सभी यूएचबीवीएनएल, यूएचपीएनएल के सभी कनिष्ठ अभियंताओं एवं इंचार्जों ने हिस्सा लिया। कनिष्ठ अभियंताओं एवं इंचार्जों ने निगम स्टोर बंद रखकर रोष प्रकट किया तथा निगम प्रबंधक व हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने की अध्यक्षता दिलबाग सिंह ने की, जबकि संचालन कुलबीर बूरा ने किया। यह हड़ताल पूर्ण प्रस्तावित है और सरकार बोर्ड मैनेजमेंट को समय रहते समस्याओं के प्रति नोटिस भी दिया जा चुका है लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा लंबित मांगों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई गई और कर्मचारियों को हड़ताल करने पर मजबूर कर दिया है। धरने की अध्यक्षता कर रहे दिलबाग सिंह ने कहा कि निगम प्रबंधन एक तरफ तो अधिकारियों को टाइम स्केल दे रहा है, जबकि कार्य करने के लिए 24 घंटे सातों दिन के लिए सिर्फ जेई ही बाध्य है और जेई को न ही प्रमोशन दी जा रही है और न ही टाइम स्केल दिया जा रहा है। इस वर्ग विशेष का मैनेजमेंट द्वारा पूर्ण रूप से शोषण किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रमोशन कोट जेई से एसडीओ 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। जेई का ग्रेड-पे 4800 रुपये किया जाए। अधिकारियों की तर्ज पर टाइम स्केल दिया जाए तथा नये पदों का वर्कहुड के अनुसार सृजन किया जाए।
इस मौके पर जेई शमेशर सिंह, जेई प्रधान रामसिंह, जेई विक्रमजीत सचिव, विनोद घरौंडा, जेई पूर्ण सिंह, सुभाष चंद मुनक, दिलबाग जेई, जयभगवान, जितेंद्र, कृष्ण भारद्वाज, रमेश चंद, सूरजमल, समय सिंह, हरगुलाल मुनक, सेवा सिंह, सूरजभान, मेहर सिंह, कैलाश, संदीप, मोहनलाल, राजेंद्र, बलजीत सिंह, ओमपाल नरवाल, सुनील, रोशनलाल, अंग्रेज सिंह, भले राम, रहीश अहमद, सुरजीत, जसवीर, सोमदत्त, कश्मीर, हर्ष कुमार, प्रमोद, शक्ति सिंह, पारुल, दीपक शर्मा, धर्मराज, राजपाल, दलबीर, किशन नेवल, जसवंत, धीरज निसिंग आदि ने हड़ताल का समर्थन कर अपनी गैर हाजिरी लगवाकर भागीदारी की और कल भी सभी जेई व इंचार्ज पूर्ण रुप से हड़ताल पर रहेंगे।