अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। काछवा रोड पर पश्चिमी यमुना नहर में सोमवार को किशोर का शव मिला। राहगीरों ने पानी में शव बहता देखकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। नहर में शव होने की बात पता चलते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। बच्चे के शरीर पर केवल अंडरवियर मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन पानी का तेज बहाव होने की वजह से पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल पाई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसे कल्पना चालवा राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है।