फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन : लघुस चिवालय से किया गिरफ्तार, 500 कदम दूरी पर फव्वारा पार्क में किया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने मांगों को लागू करवाने के लिए जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दीं। प्रदेश सरकार की नीतियों, वादाखिलाफी और अधिकारों के हनन को लेकर कर्मचारियों ने जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा और चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे डाली। गिरफ्तारियां देने पहुंचे कर्मचारियों को पुलिस ने लघु सचिवालय के सामने से गिरफ्तार किया और 500 कदम की दूरी पर सेक्टर 12 स्थित फव्वारा पार्क के पास रिहा कर दिया।
सुबह से ही कर्मचारी फव्वारा पार्क में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार नए-नए हथकंडे अपनाकर कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है, मगर कर्मचारियों की एकजुटता ऐसा नहीं होने देगी। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार ने की व संचालन जिला सचिव कृष्णचंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश और कृष्णचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकरते हुए कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को बढ़ा रही है। बातचीत करने की बजाए एस्मा लगाकर जदमन के रास्ते पर चल रही है। एमपीएचडब्ल्यू, यूनीवर्सिटी कुरुक्षेत्र में चल रहे आंदोलन व रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का हल करने के लिए बातचीत का रास्ता सरकार अपनाए। जिला सचिवालय के बाहर डीएसपी ने कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। दोपहर को 12 बसों में कर्मचारियों को गिरफ्तार कर ले जाया गया। फव्वारा पार्क के बाहर रिहा कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतपाल सैनी, ओपी माटा, रमेश कांबोज, वीरभान, सुशील गुर्जर, कुलदीप बल्ला, रोशन गुप्ता, अशोक पांचाल, रूपा राणा, बिजनेश राणा, मधु शर्मा, सुदेश, रोशनी, शिमला, सरूप सिंह, प्रमोद राणा, शीशपाल, सतीश मान, इंद्रजीत चिनालिया, राजकुमार, धीरज सिंह रावत, राकेश राणा व पाल सैनी ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें