फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूनक नहर और घरौंडा क्षेत्र बीएसएफ और सीआईएसएफ संभालेगी असंध क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक नहर और घरौंडा क्षेत्र बीएसएफ और सीआईएसएफ संभालेगी असंध क्षेत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल. घरौंडा। जींद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मोटरसाइकिल रैली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी तरह के संभावित विरोध को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। मूनक नहर और घरौंडा क्षेत्र को बीएसएफ के हवाले किया गया है, जबकि सीआईएसएफ के जवान असंध के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसी प्रकार, पुलिस की नौ कंपनियां जिलेभर में सुरक्षा में तैनात रहेंगी। उधर, रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने भी जोर लगा रखा है। हालांकि, भाजपा नेताओं की तरफ ये ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि करनाल विधानसभा और पूरे जिले से कितने बाइक सवार जींद के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि रैली को लेकर कांग्रेस और इनेलो ने काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी हुई है। इसको लेकर जिला पुलिस और प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। पुलिस दोनों दलों के नेताओं की पल पल की खबर ले रही है और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुई है। इसके अलावा, अतिथि अध्यापकों समेत कई अन्य कर्मचारी रैली का विरोध करने की चेतावनी दे चुके हैं। वहीं, जिले में सुरक्षा को लेकर बीएसएफ और सीआईएसएफ की एक एक कंपनी पहुंच चुकी है। इसके अलावा, पुलिस की नौ कंपनियां जिलेभर में अलग अलग स्थानों पर सुरक्षा को तैनात रहेंगे। करनाल से बाईक रैली के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी ट्रैफिक और सुरक्षा के लिहाज से करनाल से असंध तक पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए हैं, ताकि कोई बीच में व्यवधान पैदा न कर सके। खुद सीएम मनोहर लाल करनाल से सीधे जींद रैली के लिए रवाना होंगे। ऐसे में पुलिस किसी भी प्रकार का रिस्क उठाने के मूड में नहीं है और शहर के चौक चौराहों समेत सभी स्थानों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए हैं।
विज्ञापन

मूनक नहर पर बीएसएफ के जवान कर रहे पेट्रोलिंग
15 फरवरी को जींद में आयोजित हुंकार रैली के विरोध में चल रहे मामले का लेकर सरकार ने मूनक हेड पर बीएसफ के जवान तैनात कर दिए हैं। पुलिस व बीएसएफ के जवान पेट्रोलिंग कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मूनक हेड पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मूनक हेड पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम मो. इमरान रजा व डीएसपी वीरेंद्र सिंह हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने ग्राम पंचायतों व पार्षदों को भी हर पहलु पर नजर रखने के लिए दिशा निर्देश दिए है, जबकि सरकार को काफी संवेदनशील मान रही है और सरकार ने बीएसएफ की एक कंपनी मूनक हेड पर तैनात मंगलवार को कर दी गई है। प्रशासन ने मूनक हेड की स्थिति पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। गौरतलब है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान वर्ष 2016 में समुदाय के लोगों ने मूनक हेड के पास पिचौलिया नहर का पानी एस्केप नहर में डायवर्ट कर दिया था। इससे दिल्ली में पानी का संकट छा गया था। प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मूनक हेड पर सिक्योरिटी फोर्स तैनात करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

जींद की बाइक रैली को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से बीएसएफ और सीआईएसएफ के जवानों की एक एक कंपनी और पुलिस की नौ कंपनियां तैनात की गई हैं। शहर के सभी चौक व चौराहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए हैं, शहर में जाम की स्थिति न बने इसको लेकर भी पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं।
-जेएस रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें