फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 अगस्त को कोर्ट के फैंसले को लेकर शिक्षा विभाग ने बढ़ाई स्कूलों की सुरक्षा, चौकीदार तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अगस्त को कोर्ट के फैसले को लेकर शिक्षा विभाग ने बढ़ाई स्कूलों की सुरक्षा, चौकीदार तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पिछले 15 सालों से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पर चल रहे साध्वी यौन शोषण मामले को लेकर 25 अगस्त को कोर्ट का फैसला आना है। इसको लेकर जहां पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं जिले भर की स्कूलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। ताकि फैसला अगर खिलाफ भी आए तो कोई हिंसात्मक गतिविधि के दौरान स्कूलों की सुरक्षा की जा सके। फिलहाल शिक्षा निदेशालय की ओर से ऐसा कोई पत्र नहीं आया है कि 25 को स्कूलों की छुट्टी होगी या स्कूल खुले रहेंगे।
विज्ञापन

25 अगस्त को डेरा मुखी के विरूध चल रहे केस में कोर्ट का फैसला आना बाकि है। उपायुक्त ने पत्र जारी करके स्कूलों और कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर सभी स्कूलों में रात को चौकीदारों की नियुक्ति कर दी गई है और सभी जगह अलर्ट जारी कर दिया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
विज्ञापन

-सरोज बाला गुर, डीईइओ, शिक्षा विभाग करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें